Shree Lakshmi Amritwani Is Diwali Special Laxmi Mata Bhajan Sung By Kavita Paudwal. This Song Is Written By Balbir Nirdosh While Music Composed By Surinder Kohli. It’s Released By T-Series Bhakti Sagar Youtube Channel.
Song | Shree Lakshmi Amritwani |
Singer | Kavita Paudwal |
Lyrics | Balbir Nirdosh |
Music | Surinder Kohli |
Copyright Label | T-Series Bhakti Sagar |
Shree Lakshmi Amritwani (Hindi_Lyrics)
विष्णु प्रिये कमलेश्वरी लक्ष्मी दया निधान
तिमिर हरो अज्ञान का ज्ञान का दो वरदान
आठो सिद्धिया द्वार तेरे खड़ी है माँ कर जोड़
निज भक्तन की नाव को तट की ओर तू मोड़
निर्धन हम लाचार बड़े तू है धन का कोष
सुख की वर्षा करके माँ हर लो दुःख का दोष
जीवन चंदा को मईया ग्रहण लगा घनघोर
डगमग डोले पग हमरे हम मानव कमजोर
जय लक्ष्मी माता !
जय लक्ष्मी माता !
महा सुखदाई नाम तेरा कर कष्टों का अंत
मरुस्थल जैसी ये काया दे दो इसे बसंत
दिव्य रूप नारायणी पारस है तेरा धाम
तेरे सुमिरन से होते संतन के सिद्ध काम
स्वर्ण सी तेरी कांति भय का करती नाश
तेरी करुणा से टूटे हर जंजाल का पाश
मईया शोक विनाशिनी ऐसा कर उपकार
जीवन नौका हो जाए भव सिंधु से पार
जय लक्ष्मी माता !
जय लक्ष्मी माता !
शेष की सैया बैठ के सकल विश्व को देख
तेरी दृष्टि में मईया हर मस्तक की रेख
सिंधु सुता भागेश्वरी दीजो भाग्य जगाय
तज के जग को हम तेरी शरण गए है आय
तू वैकुण्ठ निवासिनी हम नरको के जीव
प्राणहीन ये देह कहे कर दो हमें सजीव
कमला वैभव लक्ष्मी सुख सिद्धि तेरे पास
सागर तट पे हम प्यासे मईया बुझा दो प्यास
जय लक्ष्मी माता !
जय लक्ष्मी माता !
धन धान्य से घर हमरे सदा रहे भरपूर
हर्ष के फूल खिलाय के कांटे करदो दूर
तेरी अलौकिक माया से भागे दुःख संताप
रोम रोम माँ करे तेरा मंगल का ही जाप
फल की है अर्धांगिनी कृपा की दृष्टि कर
अन्न धन संपत्ति से माँ भरा रहे ये घर
सागर मंथन से प्रकटी ज्योति अपरम्पार
मन से चिंतन हम करे सबकी चिंता हार
जय लक्ष्मी माता !
जय लक्ष्मी माता !
जय लक्ष्मी माता !
जय लक्ष्मी माता !
जय लक्ष्मी माता !
जय लक्ष्मी माता !
“Shree Lakshmi Amritwani” Song Singer Name ?
Kavita Paudwal
“Shree Lakshmi Amritwani” Song Lyrics Writer Name ?
Balbir Nirdosh
“Shree Lakshmi Amritwani” Song Music Director Name ?
Surinder Kohli