Kisan Registration Kaise Kare ? मोबाइल से किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करे 2023 ?
Kisan Registration Kaise Kare 2023 : यदि आप बिहार के निवासी है और आपको किसान रजिस्ट्रेशन करना है तो बिलकुल सही जगह पर है क्योकि आज हम मोबाइल से ही किसान पंजीकरण करना सीखेंगे | दरअसल किसान पंजीकरण का उपयोग खाद , बीज या अन्य सरकारी उपकरण सस्ते मूल्य पर लेने के लिए होता है |
ऐसे में यदि आपका अभी तक किसान रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तो आप बिलकुल आसान तरीके से मोबाइल से ही कर सकते है | इसके लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक रहना चाहिए तभी आप कर सकते है | दरअसल इसमें तीन ऑप्शन देता है पहला मोबाइल ओटीपी दूसरा फिंगरप्रिंट और तीसरा आइरिस तो आपको मोबाइल ओटीपी वाले ऑप्शन से ही करना है अन्य दो ऑप्शन के लिए आपको एक्स्ट्रा एक डिवाइस की जरुरत पड़ेगी |
कृषि अनुदान ऑनलाइन बिहार . dbt agriculture , kisan registration , kisan panjikaran kaise kare , kisan registration bij aavedan , PM kisan online , pm kisan 2000 online kaise kare.
किसान पंजीकरण क्या होता है ?
किसान पंजीकरण बिहार सरकार द्वारा चलाई गयी एक योजना है , जिसका उद्देश्य बिहार के सभी पिछड़े और गरीब किसानो को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जरुरी सुविधा सस्ते और कम दामों में उपलब्ध कराना है | एक बार किसान पंजीकरण कर लेने के बाद सरकार द्वारा किसानो के लिए चलाई जा रही सभी योजना का लाभ हमेशा मिलता रहता है |
किसान पंजीकरण करने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए ?
Kisan Registration मोबाइल से करने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होना चाहिए –
- आधार कार्ड , जिसमे मोबाइल नंबर लिंक रहना चाहिए
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
Kisan Registration Kaise Kare Mobile Se 2023 ?
अब आपको किसान रजिस्ट्रेशन करने के लिए निचे बताये गए स्टेप को फॉलो करना है –
Step 1. इसके लिए सबसे पहले आपको बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर जाना होगा |
Step 2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ऊपर मेनू बार में पंजीकरण का ऑप्शन दिख जाएगा | इसपर एक बार क्लिक करेंगे तो आपको “पंजीकरण करे” लिखा हुआ दिखाई देगा , आपको इसी पर क्लिक करना है |
Step 3. क्लिक करते ही आपसे पूछा जाएगा की आप किस माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना चाहते है ? इसमें ऑप्शन कुछ इस प्रकार रहेगा –
Demography + OTP | Demography + Bio Auth | Iris (Working) |
इसमें आपको पहले वाले ऑप्शन अर्थात DEMOGRAPHY + OTP पर टिक करना है टिक करते ही उसके निचे रजिस्ट्रेशन करने का कुछ ऑप्शन आ जायेगा |
Step 4. अब यहाँ पर आपको अपना आधार नंबर डालना है और फिर उसके निचे अपना पूरा नाम डालना है , जैसा की आधार कार्ड पर है | दोनों Details डालने के बाद Authentication पर क्लिक कर देना है |
Authentication पर क्लिक करते ही आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंको का ओटीपी जाएगा | उस ओटीपी को यहाँ पर डालकर वेरीफाई कर लेना है |
OTP Verify करते ही आपसे पूछेगा की क्या आपने किसान क्रेडिट कार्ड लिया है तो इसमें आपको नहीं वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और फिर Submit पर क्लिक करना है |
Step 5. अब आपके सामने फिर तीन प्रकार के ऑप्शन आ जायेंगे जो कुछ इस प्रकार होंगे –
किसान पंजीकरण | विक्रेता पंजीकरण | ऑनलाइन अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र |
इसमें भी आपको पहले वाले ऑप्शन अर्थात किसान पंजीकरण पर टिक करना है | टिक करते ही उसके निचे रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा इसमें आपको अपना पर्सनल डिटेल्स भरना है , जैसे की आपके पास कितना खेत है , आप किस जाति से आते है , आपका जन्मतिथि क्या है , आपका एड्रेस क्या है , आपका मोबाइल नंबर क्या है इत्यादि |
अब सभी डिटेल्स भरने के बाद आपको उसके निचे मोबाइल नंबर , बैंक का नाम , खाता नंबर और IFSC Code को भरना है और फिर SUBMIT पर क्लिक कर देना है |
Submit पर क्लिक करते ही आपके द्वारा डाले गए नंबर पर एक ओटीपी जाएगा | ओटीपी वेरीफाई करने के बाद आपको Register करने का ऑप्शन दिखाई दे देगा | अबकी बार आपको इसी पर क्लिक कर देना है |
अब Register पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका किसान रजिस्ट्रेशन आ जायेगा जिसको आप प्रिंट कर सकते है या फिर पीडीएफ फाइल में सेव करके रख सकते है |
यदि आपको ऊपर बताया गया स्टेप समझ में नहीं आया है तो इस वीडियो को देखकर बताये गए स्टेप को फॉलो कीजिये , हो जायेगा |
Final Word :-
तो इस तरह आज आपने जाना की मोबाइल से किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करते है यदि आपको इससे सम्बंधित कुछ भी पूछना हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है | साथ ही यदि यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर भी जरूर करे |
किसान पंजीकरण करने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए ?
किसान पंजीकरण करने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए – Aadhaar Card , Mobile Number & Passbook